‘हाउस अरेस्ट’ फेम के होस्ट एजाज खान पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक्टर बीते कई दिनों से विवादों में हैं। अब अभिनेता की मुस्किलें बढ़ती जा रही है। पहले एजाज खान पर ‘हाउस अरेस्ट’ नाम के शो के चलते FIR हुई। उस दौरान एक्टर में अपने शो में अश्लील कटेंन परोसने का आरोप लगा था। शो को लेकर अभी बवाल शांत भी नहीं हुआ की नई मुस्किलें खड़ी हो गई है। अब एजाज खान के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है।
‘हाउस अरेस्ट’ फेम के होस्टर एजाज खान के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। एक अभिनेत्री की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। एजाज खान पर मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ BNS की धारा 64, 64(2एम), 69, 74 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।
पीड़िता के एक्टर पर आरोप
एजाज खान पर एक एक्ट्रेस ने रेप की शिकायत की है। उन्होने पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है। पीडि़त एक्ट्रेस के मुताबिक, एजाज खान ने अपने हाउस अरेस्ट शो एक रोल देने के लिए कमेंटमेट किया था। एक्टर ने पहले पीडि़ता को प्रपोज किया फिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। शादी का वादा कर कई बार उसने पीडि़ता के खिलाफ जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद कल शाम पीड़ित एक्ट्रेस पुलिस स्टेशन में रेप की FIR दर्ज कराने पहुंची।
पहले से ही विवादों में एजाज खान
एजाज खान बीते कई दिनों से विवादों में रहे है। अभिनेता इन दिनों अपने शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस शो के खिलाफ कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध किया है। और सरकार से एक्शन की मांग की। इस मामले में एजाज खान और उल्लू ऐप के CEO के खिलाफ FIRभी दर्ज हुई है।
क्या है हाउस अरेस्ट से जुड़ा विवाद?
यह विवाद तब सामने आया जब वेब शो से जुड़े कुछ विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन क्लिप्स में शो के होस्ट एजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कपड़े उतारने और पुरुष कंटेस्टेंट्स के साथ इंटीमेट पोज देने को कहते नजर आए थे। ये सब कैमरे के सामने हो रहा था, जिसके बाद शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया।