घर पर करें आसान और किफायती फेशियल, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन बिना पार्लर जाए!

priynka chaturvedi

नई दिल्ली। आज के तेज़-तर्रार जीवन में खूबसूरत और चमकदार त्वचा की चाह हर किसी को होती है। लेकिन महंगे पार्लर खर्च और समय की कमी के कारण अक्सर लोग इस ओर ध्यान नहीं दे पाते। अब चिंता छोड़िए, क्योंकि एक्सपर्ट्स ने घर पर ही फेशियल करने के आसान और किफायती तरीके बताए हैं, जो आपकी त्वचा को निखारेंगे और बनाएंगे उसे जवान और दमकती।

घर पर करें ये आसान फेशियल स्टेप्स

स्टेप 1: ठंडी बर्फ से करें ताजगी का एहसास
दिनभर की थकान मिटाने के लिए बर्फ के टुकड़े लेकर 2-3 मिनट तक चेहरे पर हल्की ठंडक दें। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है।

स्टेप 2: कच्चे दूध से करें गहरी सफाई
कच्चा दूध लेकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है, जिससे स्किन की बनावट बेहतर होती है।

स्टेप 3: नेचुरल स्क्रब से हटाएं डेड सेल्स
अपनी स्किन टाइप के अनुसार कोई हल्का स्क्रब लेकर 5 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। इससे ब्लैकहेड्स और डेड सेल्स निकल जाते हैं, और त्वचा होती है मुलायम और ग्लोइंग।

स्टेप 4: फेस मास्क से दें पोषण और नमी
स्क्रब के बाद दही, शहद या बेसन जैसे नेचुरल फेस मास्क लगाएं। 15-20 मिनट बाद धोएं। इससे त्वचा साफ, दमकती और हेल्दी नजर आएगी।फेशियल के बाद अपनी त्वचा को मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। साथ ही, धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें। नियमित रूप से ये घरेलू उपाय अपनाकर आप महंगे पार्लर खर्च के बिना ही पा सकते हैं सुंदर, स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन।तो अब इंतजार किस बात का? घर पर ही करें ये आसान नुस्खे और पाइए हर दिन खिली-खिली त्वचा!