February 14, 2026

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय का अवलोकन

lNCT

भोपाल। मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के विद्यार्थियों ने सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधान सभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण का आयोजन मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डाॅ. ए.एस. यादव के संरक्षण में किया गया। इस दौरान विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रकिया के विषय में गहराई से बताया। विधि संकाय की डीन डाॅ. ताई चौरसिया ने बताया कि विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान राज्य की राजनीति, विधिक प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में जाना। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाज और देश के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा भी हासिल की। भ्रमण के सफल आयोजन हेतु मानसरोवर ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान विधि संकाय से डाॅ. राजवेन्द्र चौधरी, डाॅ. योगेश वामनकर, तन्मय दुबे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

You may have missed