Ministry Archives - aajkhabar.in https://aajkhabar.in/tag/ministry/ News website Thu, 19 Nov 2026 07:09:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.5 https://aajkhabar.in/wp-content/uploads/2026/03/cropped-cropped-aajkhabar-Logo04-32x32.png Ministry Archives - aajkhabar.in https://aajkhabar.in/tag/ministry/ 32 32 पाकिस्तान जाने की तैयारी में पंजाब के CM भगवंत मान…. विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति https://aajkhabar.in/state/punjab-cm-bhagwant-mann-prepares-to-visit-pakistan-seeks-permission/ https://aajkhabar.in/state/punjab-cm-bhagwant-mann-prepares-to-visit-pakistan-seeks-permission/#respond Thu, 19 Nov 2026 07:09:00 +0000 https://aajkhabar.in/state/punjab-cm-bhagwant-mann-prepares-to-visit-pakistan-seeks-permission/ चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) पाकिस्तान (Pakistan) जाने की...

The post पाकिस्तान जाने की तैयारी में पंजाब के CM भगवंत मान…. विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति appeared first on aajkhabar.in.

]]>

चंडीगढ़।
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) पाकिस्तान (Pakistan) जाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान के नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब (Gurdwara Sri Kartarpur Sahib) जाने और मत्था टेकने की अनुमति मांगी। बता दें, यह बात पिछले काफी दिनों से सामने आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री धार्मिक यात्रा और एक पंजाबी कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान की यात्रा करना चाहते हैं। इस मामले पर जब विदेश मंत्रालय से सवाल किया गया था, तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को विदेश यात्रा के लिए मंजूरी एक तय नीति के तहत दी जाती है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस्लामाबाद को लेकर नई दिल्ली के रुख का भी जिक्र किया था।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तरफ से बुधवार को सीएम भगवंत मान द्वारा पाकिस्तान जाने के लिए अनुमति मांगे जाने की जानकारी दी गई। पार्टी के मुताबिक सीएम मान यहां गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने जा रहे हैं। उनकी यहयात्रा गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से जुड़ी है। यह 24 नवंबर से शुरू होने वाला है।


पाकिस्तानी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम भगवंत मान

पंजाब सीएम की पाकिस्तान यात्रा को लेकर बात उस समय शुरू हुई थी, जब पिछले महीने विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें लाहौर में होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में जाने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की भी मांग की, जो भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण अभी भी बंद है।


ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बंद है करतारपुर कॉरिडोर

भारत से जाने वाले सिख श्रृद्धालुओं के लिए शुरू किया गया करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान की हरकतों की वजह से बंद है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। उसी 7 मई 2025 से करतारपुर कॉरिडोर पर भी ताला डला हुआ है। मुख्यमंत्री मान पिछले काफी समय से इस कॉरिडोर को खोले जाने की मांग कर रहे हैं। मान ने कहा था, ”मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोलने की अपील करता हूं।”

इतना ही नहीं अपने कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान जाने के लिए तैयार सीएम मान ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में करतारपुर गलियारा नहीं खुलता है, तो केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते गुरुद्वारा जाने की अनुमति दे सकती है। बता दें, मुख्यमंत्री मान की पेरिस यात्रा को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था।

The post पाकिस्तान जाने की तैयारी में पंजाब के CM भगवंत मान…. विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति appeared first on aajkhabar.in.

]]>
https://aajkhabar.in/state/punjab-cm-bhagwant-mann-prepares-to-visit-pakistan-seeks-permission/feed/ 0
ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर केंद्र का बड़ा फोकस, सभी मंत्रालयों को सुधार लागू करने के निर्देश https://aajkhabar.in/national/centre-places-major-focus-on-ease-of-living-and-ease-of-doing-business-all-ministries-directed-to-implement-re/ https://aajkhabar.in/national/centre-places-major-focus-on-ease-of-living-and-ease-of-doing-business-all-ministries-directed-to-implement-re/#respond Tue, 28 Jul 2026 16:19:00 +0000 https://aajkhabar.in/national/centre-places-major-focus-on-ease-of-living-and-ease-of-doing-business-all-ministries-directed-to-implement-re/ नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आम नागरिकों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ और उद्योगों...

The post ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर केंद्र का बड़ा फोकस, सभी मंत्रालयों को सुधार लागू करने के निर्देश appeared first on aajkhabar.in.

]]>
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आम नागरिकों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ और उद्योगों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को सुधारों की पहचान कर उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और उद्योगों के लिए अधिक अनुकूल कारोबारी वातावरण तैयार करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सुधारों की निगरानी और प्रगति के मूल्यांकन के लिए पीएमरेफ पोर्टल पर नया ‘रिफॉर्म’ मॉड्यूल भी शुरू किया है।

सरकार के अनुसार नया मॉड्यूल मंगलवार से कार्य करना शुरू कर चुका है और यह सभी मंत्रालयों एवं विभागों के लिए एक केंद्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इस पोर्टल पर विभिन्न मंत्रालय अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे नीतिगत सुधारों, प्रशासनिक उपायों और सुशासन से जुड़ी पहलों का विस्तृत विवरण अपलोड करेंगे। इससे सभी सुधारात्मक प्रयासों का एकीकृत रिकॉर्ड तैयार होगा और उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करना आसान होगा।

केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक मंत्रालय ऐसे सुधारों की पहचान करे जो आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच को सरल बनाएं, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाएं तथा उद्योगों के लिए कारोबार करना अधिक सुगम बनाएं। ये सुधार उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की सिफारिशों, अनौपचारिक मंत्रिसमूह (आईजीओएम) के सुझावों अथवा संबंधित मंत्रालयों द्वारा स्वयं तैयार किए गए प्रस्तावों पर आधारित हो सकते हैं। सरकार का मानना है कि विभागीय स्तर पर नवाचार और सुधारों को बढ़ावा देने से प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

नई व्यवस्था के तहत सभी मंत्रालयों और विभागों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे अपनी सभी सुधार संबंधी पहलों का विवरण पीएमरेफ पोर्टल पर अपलोड करें और समय-समय पर उनकी प्रगति को अपडेट करते रहें। जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मंत्रालय को हर सप्ताह शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक अपनी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। इससे विभिन्न योजनाओं और सुधारों की वास्तविक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी तथा आवश्यक होने पर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सुधार प्रक्रिया को एक व्यवस्थित और संस्थागत ढांचे के तहत संचालित करना है, ताकि विभिन्न मंत्रालयों में लागू किए जा रहे नीतिगत और प्रशासनिक सुधारों की प्रभावी निगरानी और मूल्यांकन किया जा सके। इससे मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और सुधार संबंधी पहलों के क्रियान्वयन में भी गति आएगी। साथ ही विभिन्न विभागों के सफल अनुभवों को साझा कर अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने का अवसर मिलेगा।

पीएमरेफ (प्रधानमंत्री रिफरेंस/रिफॉर्म्स) पोर्टल प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी विभागों द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक सुरक्षित डिजिटल गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है। यह नीतिगत सुधारों, प्रशासनिक पहलों और प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं की निगरानी के साथ-साथ अन्य सरकारी निगरानी प्रणालियों से भी जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों, निर्णयों और विभिन्न संदर्भों की प्रगति पर भी नजर रखी जाती है। सरकार को उम्मीद है कि नया ‘रिफॉर्म’ मॉड्यूल प्रशासनिक सुधारों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

The post ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर केंद्र का बड़ा फोकस, सभी मंत्रालयों को सुधार लागू करने के निर्देश appeared first on aajkhabar.in.

]]>
https://aajkhabar.in/national/centre-places-major-focus-on-ease-of-living-and-ease-of-doing-business-all-ministries-directed-to-implement-re/feed/ 0