March 18, 2026

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लबाबदार, अपनाएं ये शाही सीक्रेट रेसिपी

0
17-26-1773752130

नई दिल्ली । ईद 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और त्योहार का असली मज़ा तभी आता है जब मेज़ पर स्वाद का वैरायटी हो। अगर आप शाकाहारी व्यंजन पसंद करते हैं या मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो पनीर लबाबदार एक बेहतरीन विकल्प है। इसका नाम ही “लबाबदार” यह दर्शाता है कि पनीर और मसाले इतनी खूबसूरती से मिलते हैं कि स्वाद सीधे दिल तक पहुंचता है।

पनीर लबाबदार का असली राज
इस डिश की रेस्टोरेंट जैसी रिच ग्रेवी का रहस्य है काजू और मगज खरबूजे के बीज का पेस्ट। इन्हें गरम पानी में भिगोकर बारीक पीस लें। यही ग्रेवी को शाही बनावट देता है जिससे हर क्यूब स्वाद में घुल-मिल जाता है।

विधि

एक कड़ाही में थोड़ा तेल और मक्खन गरम करें। खड़े मसाले तेजपत्ता दालचीनी इलायची डालकर खुशबू आने तक भूनें। बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और फिर टमाटर की प्यूरी मिलाएं। हल्दी कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए। काजू और मगज का पेस्ट डालें और लगातार चलाते रहें।थोड़ी मात्रा में कद्दूकस किया पनीर मिलाएं जिससे ग्रेवी और गाढ़ी हो जाएगी अंत में पनीर के क्यूब्स कसूरी मेथी और फ्रेश क्रीम डालें। गरम मसाला छिड़ककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं।

प्रो टिप्स

पनीर को हमेशा 5 मिनट गरम पानी में भिगोकर रखें ताकि वह सॉफ्ट और रसदार बने।ग्रेवी में थोड़ा शहद या चीनी डालें इससे टमाटर की खटास बैलेंस होती है।पनीर लबाबदार को गरमा-गरम बटर नान या शीरमाल के साथ सर्व करें।

इस ईद इस शाही डिश के साथ आपकी दावत में चार चाँद लग जाएंगे। हर बाइट में रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और मसालेदार ग्रेवी का मज़ा आएगा और आपके मेहमान आपकी कुकिंग स्किल्स के कायल हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *