March 20, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर रेखांकित किया: आनंद धन से नहीं, अंतस से आता है

0
20-19-1774004045
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीवन का सच्चा आनंद भौतिक सुख सुविधाओं में नहीं बल्कि मन और अंतस में जागे भावों की संतुष्टि में निहित है। वे शुक्रवार को आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस और आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं और सहभागी जनों को संबोधित कर रहे थे।

आनंद का सन्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंद केवल स्वार्थ या व्यक्तिगत सुख में नहीं बल्कि दूसरों के सुख में भी अपनी खुशी महसूस करना भारतीय संस्कृति का आधार है। जीवन में आनंद के आयाम को समझने से हमारे सुख दुःख के अंतर का भी ज्ञान होता है। आदिकाल से भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की मान्यता पर आधारित रही है जिसमें परिवार और सामूहिक आनंद को विशेष महत्व दिया गया है।

संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण

मुख्यमंत्री ने 14 से 28 जनवरी तक आयोजित आनंदोत्सव के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। फोटोग्राफी में प्रथम पुरस्कार मिलिंद कुमार ₹25,000 द्वितीय शैलेंद्र बिहार ₹15,000 तृतीय सीमा अग्निहोत्री ₹10,000 वीडियोग्राफी में प्रथम पुरस्कार सैयद अफजान ₹25,000 द्वितीय राजा खान ₹15,000 तृतीय जीवन रजक ₹10,000

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टांत 

डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण माता देवकी और यशोदा मैया के जीवन से प्रेरणा देते हुए बताया कि कठिनाइयों के बावजूद आनंद की अनुभूति भीतर से होती है। सिंहस्थ मेले में साधु संतों के तप और साधना के माध्यम से आनंद अनुभव करने के उदाहरण साझा किए। महर्षि मधुसूदन जी महाराज ने बताया कि वेदांत में आनंद ही ब्रह्म है और यह पूरे संसार को गति देता है।

आनंद विभाग की पहल

प्रदेश के सभी ब्लॉक स्तर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए आनंद और खुशहाली गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज स्तर पर मानवीय मूल्यों और प्रसन्नता की शिक्षा दी जा रही है। आनंद विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा अगर हमारे चित्त में प्रसन्नता है तो समझिए सारा संसार खुश है।”

संगोष्ठी में उपस्थित गणमान्यजन

श्री अभय महाजन श्री कमलेश पटेल डॉ. जामदार आरसीवीपी नरोन्हा अकादमी के महानिदेशक श्री सचिन सिन्हा राज्य आनंद संस्थान के सीईओ श्री आशीष कुमार उप निदेशक श्री प्रवीण गंगराड़े और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आनंदक एवं गणमान्यजन।कार्यक्रम समन्वयक श्री मनु दीक्षित ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *