September 13, 2026

LG ने 2026 एआई टीवी श्रृंखला पेश की, 115 इंच मिनी एलईडी मॉडल समेत 25 अल्ट्रा-लार्ज टीवी लॉन्च

0
lg-tv-1785844832


नई दिल्ली।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को भारतीय बाजार के लिए अपनी वर्ष 2026 की एआई टीवी श्रृंखला पेश की। कंपनी ने इस बार अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन और मिनी एलईडी तकनीक को प्राथमिकता देते हुए 75 इंच और उससे बड़े आकार के 25 प्रीमियम टीवी मॉडल बाजार में उतारे हैं। इनमें 292 सेंटीमीटर (115 इंच) का क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी मॉडल कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा मिनी एलईडी टीवी है।

कंपनी के अनुसार नया पोर्टफोलियो चार डिस्प्ले तकनीकों—क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी, ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो/मिनी आरजीबी ईवो और नैनो 4के यूएचडी—पर आधारित है। इन टीवी में बेहतर चित्र गुणवत्ता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित व्यक्तिगत अनुभव, उन्नत ध्वनि प्रणाली और गेमिंग के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मीडिया एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन निदेशक ब्रायन जंग ने कहा कि भारत में बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। कंपनी का लक्ष्य मिनी एलईडी और एआई तकनीक के माध्यम से उपभोक्ताओं को सिनेमाघर जैसा अनुभव, बेहतर खेल प्रसारण और उन्नत गेमिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी श्रृंखला में 115 इंच तक के मॉडल शामिल किए गए हैं। इनमें चुनिंदा मॉडलों में अल्फा-8 एआई प्रोसेसर जेन-3, प्रिसिजन डिमिंग, 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम, उच्च रिफ्रेश रेट और ऑटो लो लेटेंसी मोड जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे खेल और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।

ओएलईडी ईवो जी-6 और सी-6 मॉडल अल्फा-11 डुअल एआई इंजन प्रोसेसर जेन-3 से लैस हैं। इनमें अधिक चमक, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, एआई साउंड प्रो, एनवीडिया जी-सिंक और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम जैसी तकनीकों का समर्थन दिया गया है। कंपनी इन मॉडलों पर तीन वर्ष की पैनल वारंटी भी उपलब्ध करा रही है।

माइक्रो आरजीबी ईवो और मिनी आरजीबी ईवो श्रृंखला में रंगों की शुद्धता और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं नैनो 4के यूएचडी श्रृंखला में 248 सेंटीमीटर (98 इंच) तक का मॉडल शामिल है, जिसमें 4के रिजॉल्यूशन, एचडीआर10 प्रो और एआई प्रोसेसर के माध्यम से बेहतर दृश्य गुणवत्ता उपलब्ध कराई गई है।

कंपनी ने बताया कि सभी नए टीवी वेबओएस-26 प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इनमें एआई वॉयस आईडी, एआई कंसीयर्ज, गूगल जेमिनी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट आधारित स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं, जो उपयोगकर्ता की पसंद के अनुसार सामग्री का सुझाव देती हैं। सुरक्षा के लिए एलजी शील्ड तकनीक का उपयोग किया गया है, जबकि एलजी गेमिंग पोर्टल के माध्यम से क्लाउड गेमिंग सेवाओं और एलजी चैनल्स पर 150 से अधिक निःशुल्क लाइव चैनलों की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

कंपनी का कहना है कि ओटीटी, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के बढ़ते चलन को देखते हुए भारत में अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन टीवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने प्रीमियम टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार किया है और एआई आधारित स्मार्ट अनुभवों के जरिए प्रीमियम टीवी बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed