अगस्त महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्‍ली । जुलाई महीने का यह अंतिम सप्ताह है। तीन दिन बाद हम अगस्त महीने में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में अगस्त में अगर आपको बैंक संबंधित कोई कार्य है तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। दरअसल, अगले महीने से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। अगस्त में स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत कई त्योहार हैं। बता दें कि अगले महीने स्वतंत्रता दिवस समेत कई 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल हैं। आइए जानतें हैं अगस्त में कब- कब बैंक बंद रहेंगे बैंक–

अगस्त 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट-
3 अगस्त (शनिवार)- केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

4 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

8 अगस्त (गुरुवार)- टेंडोंग लो रम फात- सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

10 अगस्त (शनिवार)- दूसरा शनिवार।

11 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश।

13 अगस्त (मंगलवार)- देशभक्त दिवस- मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त (गुरुवार_- स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष- भारत में सभी बैंक बंद हैं।

18 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

19 अगस्त- (सोमवार)- रक्षा बंधन/झूलाना पूर्णिमा/बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन- त्रिपुरा, गुजरात, उड़ीसा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

20 अगस्त- (मंगलवार)- श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

24 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार।

25 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

26 अगस्त- (सोमवार)- जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती है। इस दिन गुजरात, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्य, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बंद हैं।

क्या है डिटेल
आपको बता दें कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं के कारण बैंक की छुट्टियां राज्यों में अलग-अलग होती हैं। इस प्रकार आपको बेहतर योजना बनाने और अंतिम समय के भ्रम और आपात स्थिति से बचने के लिए उनकी निकटतम बैंक शाखा के साथ छुट्टियों की पूरी सूची की पुष्टि करनी चाहिए। बता दें कि आरबीआई और राज्य सरकारें राष्ट्रीय और स्थानीय अवसरों, परिचालन आवश्यकताओं, धार्मिक समारोहों और अन्य सांस्कृतिक अनुष्ठानों को ध्यान में रखते हुए बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट बनाती हैं। केंद्रीय बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट और बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को अधिसूचना के माध्यम से घोषणा करता है।

You may have missed