March 15, 2026

1 मार्च से यूटीएस ऐप बंद, रेलवे का नया रेलवन ऐप करेगा अनारक्षित टिकट बुकिंग आसान

0
24-21-1772020006

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे एक मार्च से अपने यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम) ऐप को बंद करने जा रहा है। इस ऐप के जरिए अब अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।

इसके स्थान पर रेलवे का नया सुपर ऐप रेलवन सभी प्रकार की टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

रेलवन ऐप के प्रमुख फीचर्स:

एकीकृत प्लेटफॉर्म: अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट सभी इसी ऐप से बुक किए जा सकेंगे।

सरल इंटरफेस: पहले के यूटीएस ऐप की तुलना में नया ऐप अधिक आसान और यूजर-फ्रेंडली है।

लॉगइन आसान: यूटीएस या आईआरसीटीसी के मौजूदा लॉगिन का इस्तेमाल करके साइनअप किया जा सकता है, नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं।

दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध: एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर निशुल्क डाउनलोड।

डिजिटल पेमेंट छूट: 14 जनवरी से 14 जुलाई तक रेलवन ऐप से डिजिटल माध्यम UPI कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट) से बुकिंग पर 3% छूट।

यात्रियों के लिए लाभ:

कभी-कभार ट्रेन का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए सरल बुकिंग।

दैनिक यात्रियों के लिए आसान और तेज़ इंटरफेस।

कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा और 3% अतिरिक्त छूट।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सभी टिकट बुकिंग के लिए 1 मार्च से रेलवन ऐप का उपयोग करें और यूटीएस ऐप पर निर्भर न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *