सलमान खान गोलीकांड मामले में एक और गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई। सुबह-सुबह दो बदमाश बाइक पर आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ पांच गोलियां चलाईं। फायरिंग की घटना से हर कोई हैरान है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान और खान परिवार को आश्वासन दिया है कि सरकार आपके साथ है। इस तरह इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हरियाणा से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद एक और को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने बीती देर रात एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और शूटरों के बीच संपर्क का काम करता था। इस शख्स को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।