सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत के बाद, सिद्धू मूसेवाला के पिता को लेकर बढ़ी चिंता

चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा में लगे दो सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच लड़ाई हो गई, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मूसा गांव में बलकौर सिंह के घर पर शुक्रवार देर रात हुई।

आपसी भिड़ंत के बाद एक सुरक्षा गार्ड के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद उसे मानसा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर टांके लगाए हैं और अब हालत स्थिर है। बलकौर सिंह की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में उनके मूसा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय लोकप्रिय सिंगर अपनी गाड़ी से जा रहे थे। पिता बलकौर सिंह के सुरक्षा गार्ड्स में हुई झड़प के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिस समय यह घटन हुई, तब बलकौर घर पर ही मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है और अब बलकौर सिंह की भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। बता दें सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में अटैच नाम का गाना भी रिलीज हुआ है। सिद्धू की मौत के बाद यह उनका आठवां गाना है जिसे लॉन्च किया गया है। यह गाना भी सोशल मीडिया पर हिट हो गया है और कुछ ही घंटों में तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

You may have missed