कृति सेनन को देख शोर मचा रहे थे पैप्स, एक्ट्रेस ने कराया शांत

मुंबई। ‘परम सुंदरी’ एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कृति सेनन नजर आ रही हैं। उन्हें देखते ही पैप्स शोर मचाने लगते हैं। इसके बाद, कृति सेनन उन पैप्स को शांत कराती नजर आ रही हैं। वीडियो में बहुत सारे पैप्स उनका नाम लेते नजर आ रहे हैं। इसके बाद, कृति कहती हैं कि चिल्ला क्यों रहे हो? कृति सेनन उन्हें हाथ से इशारा करके भी शांत रहने के लिए कहती नजर आ रही हैं।

पैप्स को शांत कराती नजर आईं कृति सेनन
कृति का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो काले और सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। कृति काले और सफेद रंग के को-ऑर्ड के साथ काले फुटवियर पहने नजर आ रही हैं। कृति को देखते ही पैप्स कृति का नाम लेने लगते हैं। इसपर कृति कहती हैं, “गाइज, चिल्ला क्यों रहे हो? क्यों चिल्ला रहे हो? आराम से, मैं यही हूं। इसके बाद पैप्स थोड़ा शांत होते हैं और वापस से उनका नाम लेने लगते हैं। कृति इसके बाद पैप्स को हाथों से शांत रहने का इशारा करती हैं।

दो पत्ती में नजर आएंगी कृति सेनन
कृति सेनन के काम की बात करें तो जल्द ही कृति की फिल्म दो पत्ती नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ काजोल, तन्वी आजमी और बृजेंद्र काला जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म को शशांक चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। कृति सेनन की यह फिल्म 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बता दें, इस फिल्म में दूसरी बार होगा जब काजोल और कृति सेनन साथ नजर आएंगी।

काजोल के साथ इस फिल्म में कर चुकी हैं काम
इससे पहले कृति रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में काजोल के साथ नजर आई थीं। फिल्म में कृति ने काजोल की छोटी बहन का रोल निभाया था। इस फिल्म में कृति और काजोल के अलावा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और वरुण धवन भी नजर आए थे। वरुण धवन ने फिल्म में शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल निभाया था। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।