November 19, 2026

उम्र 57 लेकिन फिटनेस 27 जैसी, बॉबी देओल ने इन 3 चीजों को कहा अलविदा, जानिए सिक्स पैक बॉडी का सीक्रेट

0
untitled-1794205091

नई दिल्ली । 57 की उम्र में भी बॉबी देओल की फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। जिस उम्र में ज्यादातर लोग बढ़ती उम्र के साथ अपनी फिटनेस को लेकर लापरवाह होने लगते हैं वहीं बॉबी देओल आज भी शानदार फिजीक और मजबूत शरीर के साथ फिल्मों में नजर आते हैं। उनकी फिट बॉडी के पीछे सिर्फ जिम में घंटों पसीना बहाना ही नहीं बल्कि सख्त डाइट अनुशासन और लगातार मेहनत भी शामिल है। बॉबी देओल का मानना है कि फिटनेस सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने और मानसिक रूप से खुश रहने के लिए भी जरूरी है। यही वजह है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं।

बॉबी देओल हफ्ते में करीब 5 से 6 दिन जिम करते हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में करीब एक घंटे की वेट ट्रेनिंग शामिल होती है जिसके बाद वह कार्डियो रनिंग या फंक्शनल एक्सरसाइज करते हैं। वह हर दिन शरीर के अलग अलग हिस्सों पर फोकस करते हैं ताकि मसल्स का सही बैलेंस बना रहे और शरीर मजबूत बना रहे। सिर्फ जिम तक सीमित रहने के बजाय बॉबी अपनी फिटनेस के लिए साइकिलिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज भी करते हैं। उन्हें स्वीमिंग खास तौर पर पसंद है और वह इसे अपनी सुविधा के हिसाब से रूटीन में शामिल करते हैं। उनका मानना है कि अगर किसी वजह से जिम नहीं जा पा रहे हैं तो रनिंग जॉगिंग या साइकिलिंग जैसी गतिविधियां भी शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकती हैं।

वर्कआउट के साथ बॉबी देओल अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देते हैं। उनका नाश्ता आमतौर पर ओट्स अंडे टोस्ट और फलों जैसी चीजों से जुड़ा रहता है। लंच में वह घर का सादा और संतुलित खाना पसंद करते हैं जिसमें लौकी बीन्स दाल चावल रोटी और चिकन जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। स्नैक्स में वह बादाम दूध केला और सेब जैसे विकल्प लेते हैं। खास बात यह है कि उनकी डाइट में घी और मक्खन भी शामिल रहता है लेकिन मात्रा का ध्यान रखा जाता है। बॉबी का मानना है कि किसी भी चीज को पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे सीमित मात्रा में लेना ज्यादा बेहतर तरीका है।

फिटनेस के लिए बॉबी देओल ने कुछ चीजों से दूरी भी बनाई है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से चीनी और जंक फूड का सेवन काफी कम कर दिया है और शराब भी छोड़ चुके हैं। हालांकि कभी कभार स्वाद के लिए अपनी पसंद की चीजें लेने से वह पूरी तरह परहेज नहीं करते। उनके मुताबिक फिटनेस का मतलब खुद को हर चीज से वंचित रखना नहीं बल्कि खानपान और जीवनशैली में संतुलन बनाना है।

बॉबी देओल की फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र कंसिस्टेंसी है। वह मानते हैं कि शरीर को फिट बनाने के लिए किसी एक दिन की मेहनत काफी नहीं होती बल्कि लंबे समय तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है। उनकी फिटनेस जर्नी यही बताती है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर को मजबूत और एक्टिव रखा जा सकता है अगर एक्सरसाइज डाइट और अनुशासन को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए। 57 साल की उम्र में बॉबी देओल की फौलादी बॉडी इसी निरंतर मेहनत और फिटनेस के प्रति उनके समर्पण का नतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed