सलमान खान की ‘मातृभूमि’ अटकी अधूरी शूटिंग और VFX पर टिकी अब उम्मीद
फिल्म की रिलीज टलने की सबसे बड़ी वजह अभिनेता और गायक प्रशांत तमांग का अचानक निधन बताया जा रहा है जनवरी 2026 में उनके देहांत के बाद फिल्म की शूटिंग पर सीधा असर पड़ा क्योंकि वे इस फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे थे उनके कई महत्वपूर्ण सीन और एक्शन सीक्वेंस अभी शूट होने बाकी थे
सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग अधूरी रहने के कारण तय समय पर पोस्ट प्रोडक्शन पूरा करना संभव नहीं था ऐसे में मेकर्स के पास रिलीज डेट आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा बताया जा रहा है कि तमांग ने कुछ अहम दृश्य पहले ही शूट कर लिए थे लेकिन कहानी के कई हिस्से अधूरे रह गए हैं
अब प्रोडक्शन टीम के सामने दो बड़े विकल्प हैं पहला किसी नए अभिनेता को लेकर बचे हुए सीन को दोबारा शूट किया जाए और दूसरा आधुनिक तकनीक यानी VFX की मदद से उनके किरदार को पूरा किया जाए हालांकि VFX का रास्ता अपनाना आसान नहीं है इसके लिए परिवार की अनुमति के साथ साथ भारी बजट की जरूरत होगी जिससे फिल्म की लागत और समय दोनों बढ़ सकते हैं
फिल्म की देरी की एक और अहम वजह सलमान खान की व्यस्तता भी मानी जा रही है शूटिंग शेड्यूल में बदलाव के कारण उनकी डेट्स को दोबारा मैनेज करना चुनौतीपूर्ण हो गया है इसके अलावा उनके किरदार के लुक और निरंतरता को बनाए रखना भी टीम के लिए एक मुश्किल काम बन गया है
यह फिल्म पहले अपने नाम को लेकर भी चर्चा में रही थी शुरुआत में इसे बैटल ऑफ गलवान के नाम से बनाया जा रहा था जिसे बाद में बदलकर मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस कर दिया गया फिल्म की कहानी गलवान घाटी में वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी
फिलहाल मेकर्स शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहे हैं माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक कोई अंतिम फैसला लिया जा सकता है ताकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो सके नई रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है जिससे इसे देशभक्ति के माहौल का भी फायदा मिल सके
