May 31, 2026

RGPV भोपाल में गजब 'कांड': सब्जी में मिली मरी हुई छिपकली, सबूत मिटाने के लिए कैंटीन स्टाफ उसे ही चबा गया!

0
5-1774334849

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयRGPVके कैंपस में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने छात्र सुरक्षा और कैंटीन के स्वच्छता मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए 18 मार्च की दोपहर का खाना किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। गांधीनगर स्थित यूआईटीUITआरजीपीवी की कैंटीन में भोजन कर रहे छात्रों ने दावा किया कि उनकी सब्जी की थाली में एक मरी हुई छिपकली तैर रही थी। जैसे ही यह बात फैली, छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया और कैंटीन प्रबंधन से जवाब मांगा।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद कैंटीन स्टाफ के एक कर्मचारी ने जो किया, उसने सबको हैरत में डाल दिया। आरोपों के अनुसार, जब छात्रों ने सब्जी में गिरी हुई छिपकली को सबूत के तौर पर दिखाया, तो उस कर्मचारी ने मामले को रफा-दफा करने के लिए उसे उठाया और सबके सामने चबाकर निगल गया। हद तो तब हो गई जब उसने दावा किया कि वह छिपकली नहीं, बल्कि महज ‘शिमला मिर्च’ का एक टुकड़ा था। कर्मचारी की इस हरकत ने वहां मौजूद छात्रों को सदमे में डाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही है।

मामले की गंभीरता और छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया है। आरजीपीवीयूआईटीके निदेशक सुधीर भदौरिया ने रविवार को इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि जांच में कैंटीन संचालक या स्टाफ की किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, छात्र इस जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कैंटीन को तुरंत प्रभाव से बंद कर देना चाहिए। फिलहाल, पूरा कैंपस इस ‘शिमला मिर्च बनाम छिपकली’ विवाद को लेकर चर्चा में है और विश्वविद्यालय की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *