Shopping Archives - aajkhabar.in https://aajkhabar.in/tag/shopping/ News website Wed, 18 Nov 2026 09:11:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.5 https://aajkhabar.in/wp-content/uploads/2026/03/cropped-cropped-aajkhabar-Logo04-32x32.png Shopping Archives - aajkhabar.in https://aajkhabar.in/tag/shopping/ 32 32 दिल्ली का खान मार्केट दुनिया के 24 सबसे महंगे बाजारों में शामिल, एक साल में 14 फीसदी बढ़ा किराया https://aajkhabar.in/business/delhis-khan-market-ranks-among-the-24-most-expensive-markets-in-the-world-rents-have-risen-by-14-percent-over/ https://aajkhabar.in/business/delhis-khan-market-ranks-among-the-24-most-expensive-markets-in-the-world-rents-have-risen-by-14-percent-over/#respond Wed, 18 Nov 2026 09:11:00 +0000 https://aajkhabar.in/business/delhis-khan-market-ranks-among-the-24-most-expensive-markets-in-the-world-rents-have-risen-by-14-percent-over/ नई दिल्ली ।दिल्ली का प्रतिष्ठित खान मार्केट दुनिया के सबसे महंगे खुदरा बाजारों की सूची...

The post दिल्ली का खान मार्केट दुनिया के 24 सबसे महंगे बाजारों में शामिल, एक साल में 14 फीसदी बढ़ा किराया appeared first on aajkhabar.in.

]]>
नई दिल्ली ।दिल्ली का प्रतिष्ठित खान मार्केट दुनिया के सबसे महंगे खुदरा बाजारों की सूची में शामिल हो गया है। वैश्विक स्तर पर जारी नई रैंकिंग में इसे 24वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाला खान मार्केट भारत का एकमात्र रिटेल स्ट्रीट है। यहां बीते एक साल के दौरान दुकानों का किराया 14 प्रतिशत बढ़ा है। इस बढ़ोतरी के बाद खान मार्केट में किराया लगभग 238 डॉलर प्रति वर्ग फुट सालाना हो गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1,875 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रतिमाह बैठता है।

वैश्विक खुदरा बाजारों पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, खान मार्केट में किराये की वृद्धि भारत के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में प्रीमियम दुकानों की मजबूत मांग को दर्शाती है। लगातार बढ़ती उपभोक्ता खपत, बड़े खुदरा ब्रांडों के विस्तार और महंगे उत्पादों की मांग ने इस बाजार की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है। खान मार्केट लंबे समय से देश के प्रमुख शॉपिंग और व्यावसायिक केंद्रों में गिना जाता है।

दुनिया की सबसे महंगी रिटेल स्ट्रीट के मामले में इस बार न्यूयॉर्क के अपर फिफ्थ एवेन्यू ने पहला स्थान हासिल किया है। यहां किराया 35 प्रतिशत बढ़कर सालाना 2,700 डॉलर प्रति वर्ग फुट पहुंच गया। वर्ष 2023 के बाद पहली बार इस बाजार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इससे पहले यह तीसरे स्थान पर था।

लंदन की न्यू बॉन्ड स्ट्रीट 2,230 डॉलर प्रति वर्ग फुट सालाना किराये के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि इटली के मिलान स्थित विया मोंटेनापोलियोन 2,160 डॉलर प्रति वर्ग फुट किराये के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इन आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया के प्रमुख शहरी बाजारों में प्रतिष्ठित खुदरा स्थानों की मांग लगातार बनी हुई है।

रिपोर्ट में वैश्विक रिटेल बाजारों के किराये में औसतन तीन प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि पिछले वर्ष के 4.3 प्रतिशत के मुकाबले कम है। सर्वे में शामिल 49 प्रतिशत खुदरा बाजारों में किराया बढ़ा, जबकि 19 प्रतिशत स्थानों पर इसमें गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 32 प्रतिशत बाजारों में किराये की दरें स्थिर रहीं।

दुनिया की शीर्ष 30 रिटेल सड़कों पर व्यावसायिक गतिविधियां भी तेज बनी हुई हैं। इन बाजारों में 8 लाख 15 हजार वर्ग फुट से अधिक जगह लीज पर दी गई। इस दौरान 153 नई लीज और नए स्टोर शुरू होने की गतिविधियां दर्ज की गईं। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक खुदरा कारोबारी ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार इन प्रमुख बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। लीज पर दी गई कुल जगह में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की रही।

फैशन कंपनियां इन बाजारों में दुकानों के लिए सबसे बड़ी मांग पैदा करने वाला क्षेत्र बनी हुई हैं। कुल लीज सौदों में फैशन रिटेलर्स की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत रही, जबकि लीज पर ली गई कुल जगह में उनका हिस्सा 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। हालांकि, अब हेल्थ और ब्यूटी, पर्सनल गुड्स, खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा अनुभव आधारित खुदरा कारोबार से जुड़े ब्रांड भी प्रमुख बाजारों में अपनी जगह बना रहे हैं।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भी खुदरा बाजारों की स्थिति मजबूत हुई है। वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही तक के 12 महीनों में इस क्षेत्र के प्रमुख रिटेल स्थानों के किराये में 3.1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले यह दर 2.3 प्रतिशत थी। दुनिया के अन्य क्षेत्रों की तुलना में एशिया-प्रशांत एकमात्र ऐसा क्षेत्र रहा, जहां किराये की वृद्धि की रफ्तार तेज हुई।

एशिया-प्रशांत की रैंकिंग में खान मार्केट 25वें स्थान पर रहा। इसके अलावा गुरुग्राम का गैलेरिया मार्केट 28वें, दिल्ली का कनॉट प्लेस 29वें और मुंबई का लिंकिंग रोड 33वें स्थान पर रहा। लिंकिंग रोड में किराये में सालाना 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक रही।

भारत के अन्य प्रमुख खुदरा बाजारों में मुंबई के फोर्ट, फाउंटेन और केम्प्स कॉर्नर, बेंगलुरु के विट्ठल माल्या रोड, ब्रिगेड रोड और इंदिरा नगर शामिल हैं। पुणे के जेएम रोड, एमजी रोड और एफसी रोड, कोलकाता के पार्क स्ट्रीट और गरियाहाट तथा हैदराबाद के जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स और हिमायत नगर भी प्रमुख बाजारों में गिने गए हैं। चेन्नई के अन्ना नगर और पोंडी बाजार ने भी इस सूची में जगह बनाई है।

The post दिल्ली का खान मार्केट दुनिया के 24 सबसे महंगे बाजारों में शामिल, एक साल में 14 फीसदी बढ़ा किराया appeared first on aajkhabar.in.

]]>
https://aajkhabar.in/business/delhis-khan-market-ranks-among-the-24-most-expensive-markets-in-the-world-rents-have-risen-by-14-percent-over/feed/ 0
धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का महासंयोग, जानें 6 नवंबर को पूजा और सोना-चांदी खरीदने के शुभ मुहूर्त.. https://aajkhabar.in/astrology/a-grand-celestial-alignmentlakshmi-narayan-and-malavya-rajyogaoccurs-on-dhanteras-find-out-the-auspicious-timi/ https://aajkhabar.in/astrology/a-grand-celestial-alignmentlakshmi-narayan-and-malavya-rajyogaoccurs-on-dhanteras-find-out-the-auspicious-timi/#respond Fri, 06 Nov 2026 03:00:00 +0000 https://aajkhabar.in/astrology/a-grand-celestial-alignmentlakshmi-narayan-and-malavya-rajyogaoccurs-on-dhanteras-find-out-the-auspicious-timi/ नई दिल्ली।दिवाली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार इस वर्ष 6 नवंबर, शुक्रवार...

The post धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का महासंयोग, जानें 6 नवंबर को पूजा और सोना-चांदी खरीदने के शुभ मुहूर्त.. appeared first on aajkhabar.in.

]]>
नई दिल्ली।दिवाली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार इस वर्ष 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आने वाले इस पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की जाती है। इस दिन सोना, चांदी और अन्य धातुओं की वस्तुएं खरीदने की भी परंपरा है। वर्ष 2026 में धनतेरस पर पांच शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिसके चलते पूजा और खरीदारी के मुहूर्त को लेकर विशेष उत्सुकता है।

6 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और 7 नवंबर को सुबह 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि और पर्व की परंपरा के अनुसार धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार नई वस्तुओं की खरीदारी करते हैं और शाम को घरों में पूजा-अर्चना करते हैं।

धनतेरस पर बनेंगे पांच शुभ योग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार धनतेरस पर पांच प्रमुख शुभ योगों का संयोग बन रहा है। 6 नवंबर को तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसी संयोग में बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण योग भी बनेंगे। इसके अलावा शुक्र के अपनी राशि तुला में स्थित होने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा।

लक्ष्मी नारायण योग बुध और शुक्र की युति से बनता है। इसे ज्योतिष में धन, बुद्धि और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। मालव्य राजयोग शुक्र के अपनी राशि तुला में होने से बनता है और इसे वैभव तथा ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं, सूर्य, बुध और शुक्र की एक ही राशि में उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनता है। सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग, जबकि सूर्य और शुक्र की युति शुक्रादित्य योग कहलाती है।

मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस वर्ष पूजा के लिए शाम का समय निर्धारित किया गया है।
– पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक।
– पूजा की कुल अवधि: 1 घंटा 56 मिनट।
– प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक।
– वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से रात 7:57 बजे तक।
– अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक।
– अमृत काल: रात 10:30 बजे से 12:10 बजे तक।
सोना-चांदी खरीदने के लिए 20 घंटे से अधिक का समय

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदने की पुरानी परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन खरीदी गई धातुओं को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष खरीदारी का शुभ समय 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से 7 नवंबर को सुबह 6:37 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 20 घंटे 7 मिनट बताई गई है। इस दौरान लोग अपनी सुविधा और बजट के अनुसार सोना-चांदी खरीद सकते हैं।

वाहन खरीदने के लिए भी कई शुभ समय

धनतेरस पर नई कार, बाइक या अन्य वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अलग-अलग चौघड़िया मुहूर्त बताए गए हैं।
– लाभ चौघड़िया: सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक।
– अमृत चौघड़िया: सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक।
– अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक।
– चर चौघड़िया: दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक।
– शुभ समय: शाम 6:03 से 7:19 बजे तक।
– लाभ मुहूर्त: रात 8:49 से 10:27 बजे तक।
धनतेरस पर इन वस्तुओं की खरीदारी भी मानी जाती है शुभ

सोना-चांदी के अलावा धनतेरस पर पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा साबुत धनिया, गोमती चक्र और कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है। दिवाली की पूजा की तैयारी के लिए इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी खरीदी जाती हैं। मान्यता के अनुसार, इन वस्तुओं को घर लाना सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।

The post धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का महासंयोग, जानें 6 नवंबर को पूजा और सोना-चांदी खरीदने के शुभ मुहूर्त.. appeared first on aajkhabar.in.

]]>
https://aajkhabar.in/astrology/a-grand-celestial-alignmentlakshmi-narayan-and-malavya-rajyogaoccurs-on-dhanteras-find-out-the-auspicious-timi/feed/ 0
मध्य प्रदेश में त्योहारी खरीदारी का जोर, प्रीमियम उत्पादों के साथ किफायती सामानों की भी बढ़ी मांग https://aajkhabar.in/business/festive-shopping-picks-up-in-madhya-pradesh/ https://aajkhabar.in/business/festive-shopping-picks-up-in-madhya-pradesh/#respond Tue, 27 Oct 2026 11:23:00 +0000 https://aajkhabar.in/business/festive-shopping-picks-up-in-madhya-pradesh/ भोपाल। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में ऑनलाइन खरीदारी का रुझान...

The post मध्य प्रदेश में त्योहारी खरीदारी का जोर, प्रीमियम उत्पादों के साथ किफायती सामानों की भी बढ़ी मांग appeared first on aajkhabar.in.

]]>


भोपाल।
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में ऑनलाइन खरीदारी का रुझान तेजी से बढ़ा है। स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, बड़े घरेलू उपकरण, फैशन, ब्यूटी और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी के अनुसार, राज्य में सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग सात गुना बढ़ी है। वहीं, प्रीमियम स्मार्टफोन की खरीदारी में 20 गुना वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही ग्राहकों ने किफायती खरीदारी के विकल्पों में भी दिलचस्पी दिखाई है।

बड़े घरेलू उपकरणों की खरीदारी में जबलपुर सबसे आगे

त्योहारी सीजन में रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे बड़े घरेलू उपकरणों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में जबलपुर में इन उत्पादों की मांग 26 गुना, ग्वालियर में 21 गुना, इंदौर में 16 गुना और भोपाल में 12 गुना बढ़ी है। लैपटॉप, मॉनिटर, टैबलेट, गेमिंग कंसोल, हेडफोन, ईयरफोन, स्मार्ट रिंग और साउंडबार जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।

फिटनेस और लाइफस्टाइल उत्पादों की बढ़ी लोकप्रियता

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों की खरीदारी में भी तेजी आई है। सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में रनिंग शूज की मांग जबलपुर में सात गुना, ग्वालियर में छह गुना और इंदौर में पांच गुना दर्ज की गई। एनालॉग घड़ियों की मांग ग्वालियर और इंदौर में पांच-पांच गुना बढ़ी है। इसके अलावा फिटनेस ट्रैकर्स, बैडमिंटन रैकेट और एक्सरसाइज बाइक जैसे उत्पादों को भी ग्राहकों ने पसंद किया।

ब्यूटी और पर्सनल केयर उत्पादों की मांग में उछाल

त्योहारी खरीदारी के दौरान ब्यूटी और पर्सनल केयर श्रेणी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भोपाल में बॉडी केयर उत्पादों की मांग सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में 14 गुना बढ़ी। साबुन की मांग भोपाल में 16 गुना, जबलपुर में 10 गुना और इंदौर में आठ गुना दर्ज की गई। स्कैल्प ट्रीटमेंट, फेस केयर और कैजुअल फुटवियर भी प्रमुख शहरों में ग्राहकों की पसंद में शामिल रहे।

रोजमर्रा के सामान और बेबी केयर उत्पादों की मांग भी बढ़ी

राज्य में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में भी मजबूती देखने को मिली। भोपाल और जबलपुर में बेबी प्रोडक्ट्स की मांग तीन गुना बढ़ी। हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्पों में योगाबार हाई प्रोटीन ओट्स की मांग भोपाल में आठ गुना और इंदौर में सात गुना दर्ज की गई। घरेलू सफाई और लॉन्ड्री उत्पादों की मांग भोपाल में 15 गुना, जबकि ग्वालियर और इंदौर में 11-11 गुना बढ़ी।

बेबी केयर श्रेणी में हिमालया हैप्पी बेबी गिफ्ट पैक्स की मांग भोपाल में सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में 95 गुना बढ़ने का दावा किया गया है। यह आंकड़ा त्योहारी खरीदारी के दौरान बच्चों की देखभाल से जुड़े उत्पादों में बढ़ी दिलचस्पी को दर्शाता है।

होम, किचन और आउटडोर उत्पादों की खरीदारी में भी तेजी

घर, रसोई और आउटडोर से जुड़े उत्पादों की मांग में भी वृद्धि दर्ज की गई। सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में इस श्रेणी में ग्वालियर में लगभग पांच गुना, इंदौर और जबलपुर में करीब चार-चार गुना तथा भोपाल में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई। फिटनेस उपकरणों, सजावटी और आपातकालीन लाइटिंग, कार के रखरखाव से जुड़े उत्पादों तथा फैमिली कार्ड गेम्स की मांग ने इस वृद्धि में योगदान दिया।

किफायती खरीदारी के विकल्पों को भी मिला बढ़ावा

प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ ग्राहकों ने किफायती खरीदारी को भी प्राथमिकता दी। अमेज़न बाजार पर सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में भोपाल में छह गुना, ग्वालियर और जबलपुर में चार-चार गुना तथा इंदौर में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी के अनुसार, अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में खरीदारी के रुझान से स्पष्ट है कि ग्राहक एक ओर प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों पर खर्च कर रहे हैं, तो दूसरी ओर रोजमर्रा की जरूरतों और बजट के अनुकूल उत्पादों की खरीदारी में भी सक्रिय हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक त्योहारी सीजन के दौरान जारी ऑफर्स और डील्स का लाभ उठा सकते हैं।

The post मध्य प्रदेश में त्योहारी खरीदारी का जोर, प्रीमियम उत्पादों के साथ किफायती सामानों की भी बढ़ी मांग appeared first on aajkhabar.in.

]]>
https://aajkhabar.in/business/festive-shopping-picks-up-in-madhya-pradesh/feed/ 0
Apple ने भारत में iPhone खरीदने की तय की नई सीमा, अब एक ग्राहक एक दिन में खरीद सकेगा सिर्फ दो फोन https://aajkhabar.in/technology/apple-has-set-a-new-limit-for-iphone-purchases-in-india-a-customer-can-now-buy-only-two-phones-per-day/ https://aajkhabar.in/technology/apple-has-set-a-new-limit-for-iphone-purchases-in-india-a-customer-can-now-buy-only-two-phones-per-day/#respond Thu, 22 Oct 2026 10:36:00 +0000 https://aajkhabar.in/technology/apple-has-set-a-new-limit-for-iphone-purchases-in-india-a-customer-can-now-buy-only-two-phones-per-day/ नई दिल्ली । Apple ने भारत में आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई सीमा...

The post Apple ने भारत में iPhone खरीदने की तय की नई सीमा, अब एक ग्राहक एक दिन में खरीद सकेगा सिर्फ दो फोन appeared first on aajkhabar.in.

]]>

नई दिल्ली ।
Apple ने भारत में आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई सीमा लागू की है। अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक एक ऑर्डर में अधिकतम दो आईफोन ही खरीद सकेगा। यह नियम सभी आईफोन मॉडल पर लागू होगा। ग्राहक चाहें तो एक ही मॉडल के दो फोन खरीद सकते हैं या अलग-अलग मॉडल चुन सकते हैं। इस बदलाव से उन लोगों को परेशानी हो सकती है, जो परिवार के सदस्यों, दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए एक साथ कई आईफोन खरीदने की योजना बनाते हैं।

नए नियम के तहत ग्राहक अपने ऑनलाइन शॉपिंग कार्ट में तीसरा आईफोन जोड़ने की कोशिश करेगा, तो वेबसाइट पर चेतावनी दिखाई देगी। ऑर्डर पूरा करने के लिए उसे फोन की संख्या घटाकर दो करनी होगी। यानी एक ही ऑर्डर में तीन या उससे अधिक आईफोन खरीदने की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं होगी। यह सीमा नए और पुराने सभी मॉडल पर लागू होने की जानकारी दी गई है।

Apple ने अब तक इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है। हालांकि, तकनीकी बाजार से जुड़ी रिपोर्टों में इसे आईफोन की बढ़ती मांग और संभावित पुनर्विक्रय गतिविधियों पर नियंत्रण की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। आम तौर पर जब किसी लोकप्रिय उत्पाद की मांग अधिक होती है और उसकी उपलब्धता सीमित रहती है, तो कुछ लोग बड़ी संख्या में उत्पाद खरीदकर उन्हें अधिक कीमत पर बेचने की कोशिश करते हैं। खरीदारी की सीमा ऐसे मामलों को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, लेकिन कंपनी ने इस उद्देश्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है, जब कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी चर्चा में है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी और भारत में इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है। रिपोर्टों में दावा किया गया कि बुकिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही कुछ ग्राहकों को फोन की डिलीवरी के लिए जनवरी तक इंतजार करने की जानकारी मिली थी। हालांकि, डिलीवरी का समय मॉडल, उपलब्धता और ऑर्डर की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

आईफोन की खरीद पर लगाई गई यह सीमा उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो त्योहारों के दौरान अपने परिवार के कई सदस्यों के लिए नए फोन खरीदना चाहते हैं। पहले एक ही ऑर्डर में कई डिवाइस खरीदने की योजना बनाने वाले ग्राहकों को अब अपनी खरीदारी अलग-अलग चरणों में करने के बजाय उपलब्ध नियमों के अनुसार ही ऑर्डर देना होगा। फिलहाल सामने आई जानकारी में एक ऑर्डर के लिए दो फोन की सीमा का उल्लेख है।

Apple ने इससे पहले भी आईफोन की खरीद पर ऐसी पाबंदी लगाई थी। वर्ष 2007 में कंपनी ने अपने पहले आईफोन की शुरुआत के समय एक ग्राहक के लिए दो फोन खरीदने की सीमा तय की थी। उस समय इस कदम को बड़ी संख्या में फोन खरीदकर दोबारा बेचने की गतिविधियों को रोकने से जोड़कर देखा गया था। मौजूदा फैसले में भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है, लेकिन दोनों फैसलों के पीछे एक ही आधिकारिक कारण होने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे अहम बात यह है कि कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से एक ऑर्डर में दो से अधिक आईफोन खरीदने पर रोक रहेगी। यदि किसी ग्राहक को तीन या उससे अधिक फोन खरीदने हैं, तो उसे खरीदारी की योजना इसी सीमा को ध्यान में रखकर बनानी होगी। कंपनी की ओर से इस नियम में बदलाव या अतिरिक्त स्पष्टीकरण जारी होने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

The post Apple ने भारत में iPhone खरीदने की तय की नई सीमा, अब एक ग्राहक एक दिन में खरीद सकेगा सिर्फ दो फोन appeared first on aajkhabar.in.

]]>
https://aajkhabar.in/technology/apple-has-set-a-new-limit-for-iphone-purchases-in-india-a-customer-can-now-buy-only-two-phones-per-day/feed/ 0
दिवाली शॉपिंग पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का बड़ा ऑफर, ट्रैवल पर 10 हजार और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 7,500 रुपये तक बचत https://aajkhabar.in/business/au-small-finance-banks-big-offer-on-diwali-shopping-save-up-to-10000-on-travel-and-7500-on-electronics/ https://aajkhabar.in/business/au-small-finance-banks-big-offer-on-diwali-shopping-save-up-to-10000-on-travel-and-7500-on-electronics/#respond Fri, 16 Oct 2026 10:31:00 +0000 https://aajkhabar.in/business/au-small-finance-banks-big-offer-on-diwali-shopping-save-up-to-10000-on-travel-and-7500-on-electronics/ नई दिल्ली । दिवाली के त्योहारी सीजन में खरीदारी, घूमने-फिरने और मनोरंजन पर खर्च करने की...

The post दिवाली शॉपिंग पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का बड़ा ऑफर, ट्रैवल पर 10 हजार और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 7,500 रुपये तक बचत appeared first on aajkhabar.in.

]]>
नई दिल्ली । दिवाली के त्योहारी सीजन में खरीदारी, घूमने-फिरने और मनोरंजन पर खर्च करने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने विशेष ऑफर पेश किए हैं। बैंक का ‘AU हार्ट टू कार्ट शॉपिंग फेस्टिवल 2026’ ग्राहकों को अलग-अलग श्रेणियों में बचत का अवसर दे रहा है। यह इस अभियान का आठवां संस्करण है, जिसकी शुरुआत नवरात्र के दौरान हुई थी। ग्राहक 10 नवंबर 2026 तक इन ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

इस फेस्टिवल में यात्रा की बुकिंग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, खाने-पीने की चीजों, किराना सामान और फिल्मों तक के लिए छूट शामिल है। बैंक के AU क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के साथ AU 0101 मोबाइल ऐप के जरिए यूपीआई भुगतान करने वालों के लिए भी ऑफर रखे गए हैं। हालांकि, अलग-अलग सुविधाओं का लाभ संबंधित नियमों और पात्रता पर निर्भर करेगा।

यात्रा की योजना बना रहे ग्राहकों को इस अभियान के तहत सबसे अधिक बचत का अवसर मिल सकता है। यात्रा, मेकमाईट्रिप, इक्सिगो, पेटीएम फ्लाइट्स और ईजमाईट्रिप जैसे प्लेटफॉर्म पर टिकट या अन्य यात्रा सेवाओं की बुकिंग करने पर 10,000 रुपये तक की बचत का मौका है। दिवाली की छुट्टियों में बाहर जाने की तैयारी कर रहे लोग बुकिंग से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑफर की जानकारी ले सकते हैं। वास्तविक छूट बुकिंग की श्रेणी और लागू शर्तों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी करने वालों के लिए भी बैंक ने विशेष लाभ रखे हैं। त्योहारी सीजन में टीवी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स जैसे खुदरा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑफर देख सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर पात्र खरीदारी के माध्यम से 7,500 रुपये तक की बचत का अवसर दिया गया है। हालांकि, प्रत्येक खरीदारी पर इतनी छूट मिलना जरूरी नहीं है।

रोजमर्रा के खर्च में बचत के लिए फूड और ग्रोसरी को भी अभियान में शामिल किया गया है। स्विगी, जोमैटो और ईजीडाइनर पर खाने-पीने से जुड़े खर्च में 500 रुपये तक की बचत का मौका है। वहीं, बिगबास्केट और ब्लिंकिट पर किराना सामान खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तक की बचत मिल सकती है। इन ऑफर के तहत मिलने वाला लाभ भुगतान के तरीके और संबंधित प्लेटफॉर्म की शर्तों पर निर्भर करेगा।

मनोरंजन के लिए भी इस फेस्टिव अभियान में विकल्प दिए गए हैं। फिल्म देखने या अन्य मनोरंजन गतिविधियों के लिए बुकमायशो, पीवीआर आइनॉक्स और डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑफर उपलब्ध हैं। इस श्रेणी में ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की बचत का अवसर मिल सकता है। इससे त्योहारों के दौरान मनोरंजन पर खर्च करने वालों को भी फायदा उठाने का मौका मिलेगा।

बैंक के इस अभियान में कार्ड और यूपीआई भुगतान के अलावा कुछ बैंकिंग तथा लोन सेवाओं से जुड़े लाभ भी शामिल हैं। ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि सभी ऑफर एक जैसे नहीं हैं। कहीं न्यूनतम खरीदारी की शर्त हो सकती है, तो कहीं विशेष कार्ड, भुगतान माध्यम या अन्य पात्रता जरूरी हो सकती है। इसलिए खरीदारी या बुकिंग करने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर ऑफर की पूरी जानकारी और नियम पढ़ना जरूरी है। फेस्टिवल की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 है, इसलिए ग्राहक इस अवधि के भीतर पात्र ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

The post दिवाली शॉपिंग पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का बड़ा ऑफर, ट्रैवल पर 10 हजार और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 7,500 रुपये तक बचत appeared first on aajkhabar.in.

]]>
https://aajkhabar.in/business/au-small-finance-banks-big-offer-on-diwali-shopping-save-up-to-10000-on-travel-and-7500-on-electronics/feed/ 0