March 15, 2026

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर छात्र की पिटाई, वीडियो वायरल: हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हमला

0
p1-1773490187

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक छात्र शेख अमन को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीट दिया। छात्र सतना से तीन छात्राओं के साथ शहर घूमने आया था। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कार्यकर्ताओं ने पहले छात्र से नाम और पता पूछा। जब पता चला कि वह सतना से भोपाल होकर उज्जैन आया है, तो युवक को रेलवे स्टेशन के बाहर पीटा गया। इस दौरान छात्र और छात्राओं को पुलिस ने बीच बचाव कर जीआरपी के हवाले किया।

पुलिस की कार्रवाई:
जीआरपी टीआई अमित भावसार ने बताया कि छात्र और तीन छात्राओं को थाने में बैठाया गया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सभी के आने के बाद बयान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं की हिंसक कार्रवाई दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *