जुबिन के बाद अब पंजाबी सिंगर चरणजीत आहूजा का निधन, 74 की उम्र दुनिया को कहा अलविदा

000000000000000000

मुम्बई। म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry.) अभी प्लेबैक सिंगर जुबिन गर्ग (Playback Singer Zubin Garg) की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया कि एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जुबिन के बाद अब संगीत की दुनिया के एक और महान शख्स का निधन हो गया है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री (Punjabi Music Industry) के फेमस संगीतकारों में से एक चरणजीत आहूजा (Charanjit Ahuja) का निधन हो गया है। संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा ने रविवार को 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जाता है कि काफी वक्त से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे। चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शोक जाहिर किया है। भगवंत मान ने एक्स पर चरणजीत आहूजा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘संगीत सम्राट उस्ताद चरणजीत आहूजा साहब का चले जाना संगीत इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। उनके द्वारा बनाई गई धुनें हमेशा पंजाबियों के दिलों पर राज करती रहेंगी। उनके परिवार और चाहने वालों के साथ दिल से संवेदना। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।’

पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का पोस्ट
पंजाब के मुख्यमंत्री के अलावा पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने भी महान संगीतकार के लिए दुख जाहिर किया है। जस्सी ने चरणजीत आहूजा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जस्सी ने लिखा, ‘पंजाबी संगीत के बादशाह, संगीत में माहिर, जिंदगी में माहिर, सारी दुनिया के गुरु, उस्ताद चरणजीत साहब जी ने आज फानी दुनिया को अलविदा कह दिया।’