दिल्ली में कल RSS का बड़ा आयोजन ‘राष्ट्र वंदनम’, पूर्व CJI होंगे मुख्य अतिथि, मोहन भागवत भी करेंगे संबोधित
RSS की दिल्ली इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व CJI जस्टिस जगदीश सिंह खेहर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत और जस्टिस खेहर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन में राजनीति, उद्योग जगत और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। अब तक 85 हजार से अधिक स्वयंसेवकों और करीब 75 हजार अन्य लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है।
आयोजकों के मुताबिक, ‘राष्ट्र वंदनम’ का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और अनुशासन की भावना को मजबूत करना है। इसके साथ ही सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी परंपराओं और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दिया जाएगा।
