पुणे में स्पोर्ट्स कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, 2 की मौत

car accident

पुणे। कोरेगांव पार्क में शनिवार को तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार की चपेट में आने से दोपहिया वाहन पर सवार दंपती की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला अश्विनी कोस्टा की मौके पर और उसके साथी अनीस दुधिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई जब अग्रवाल द्वारा चलाई जा रही पोर्शे ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले का आरोपी अग्रवाल शहर का एक नामी बिल्डर है।

पुलिस ने अग्रवाल के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), धारा 279 (सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति से गाड़ी चलाना), धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना), धारा 337 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), धारा 427 (शरारत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You may have missed