May 31, 2026

चंद्रमा का अप्रैल गोचर: कैसे प्रभावित होंगे आपकी राशि और जीवन के फैसले

0
28-15-1774694507

नई दिल्ली । वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और रोजमर्रा के फैसलों का मुख्य कारक माना गया है। जब चंद्रमा किसी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसका असर व्यक्ति के मूड, सोच, जीवन और वित्तीय निर्णयों पर सीधे पड़ता है। यही कारण है कि चंद्र गोचर को दैनिक ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

अप्रैल 2026 में चंद्रमा कुल 19 बार नक्षत्र बदलने वाला है। महीने की शुरुआत 1 अप्रैल को हस्त नक्षत्र से होगी, जबकि आखिरी गोचर 30 अप्रैल को चित्रा नक्षत्र में होगा। इतने ज्यादा नक्षत्र परिवर्तन के कारण यह महीना कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब चंद्रमा शुभ नक्षत्र में होता है, तो जीवन में धन लाभ, नई संभावनाएं और मानसिक शांति मिलती है, जबकि अशुभ स्थिति में मन बेचैन रह सकता है और खर्च बढ़ सकते हैं।

राशियों पर चंद्र गोचर का असर


मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह महीना आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। काम में सम्मान मिलेगा और परिवार का सहयोग भी बना रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और यात्रा से भी लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। धन आने के नए रास्ते खुलेंगे और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार और रिश्तों में सुधार आएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को अप्रैल में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। खर्च बढ़ने की संभावना है और काम में बाधाएं आ सकती हैं। मानसिक अशांति से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय सफलता और मान-सम्मान लेकर आएगा। करियर में तरक्की होगी और धन लाभ के मौके मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अधिकारी सहयोग करेंगे, जिससे आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

अप्रैल के इस गोचर में चंद्रमा के बार-बार नक्षत्र बदलने से राशियों पर अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों का सुझाव है कि इस महीने शुभ नक्षत्रों में महत्वपूर्ण निर्णय लें और अशुभ समय में बड़े वित्तीय या व्यावसायिक कदम टालें, ताकि जीवन में स्थिरता और संतुलन बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *