सैलरी के मुताबिक कितना दहेज मिलना चाहिए वेबसाइट ने बनाया कैलकुलेटर

नई दिल्‍ली। कहां से चले थे कहां आ गए। सोच बदली तरीका बदला पर आदतें… दहेज लेने की प्रथा कभी खत्म नहीं होने वाली है, अगर कुछ हो सकता है तो नजरिए और तरीका में बदलाव हुआ भी ऐसा ही। जान लीजिए जैसे पहले लड़के वाले लड़की के माता-पिता के सामने सीधे मुंह मांग रखते थे और कहा जाता था कि हमारे लड़के को ये सब चाहिए। लेकिन इस दौर में तरीका बदल गया है और कहा जाता है कि हमें कुछ नहीं चाहिए पर अगर आप अपनी बेटी को कुछ देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए हम क्‍यों मना करेंगे।

पर कुछ ऐसे भी होते हैं जो और भी आगे बढ़ जाते हैं। एक मैट्रिमोनियल साइट ने एक ऐसा कैलकुलेटर लॉन्च किया है, जिसमें अब लड़के अपनी सैलरी और नौकरी की जानकारी डालकर ये पता लगा सकते हैं कि उन्हें कितना दहेज मिल सकता है।

इस दहेज कैलकुलेटर को अनुपम मित्तल की साइट शादी, कॉम पर लॉन्च किया गया है। उन्होंने इस फीचर को अपने ऐप में एड किया है, जो दहेज के बारे में लोगों को जागरूक करता है। आप भी ये सोच रहे होंगे न कि दहेज का मात्रा बताना वाला ये फीचर आखिर जागरूक कैसे कर सकता है! चलिए आपको बताते हैं क्या है ये दहेज कैलकुलेटर और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है।