ज्‍योतिष: गुरु बृहस्पति 2025 में मई के महीने में बुध की राशि में करेंगे प्रवेश

उज्‍जैन (Ujjain)। गुरु की शुभ स्थिति जीवन में सुख-समृद्धि लाती है। गुरु इस वक्त वृषभ राशि में विराजमान हैं, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। गुरु देव उदित अवस्था में हैं। ग्रहों के गुरु बृहस्पति 2025 में मई के महीने में बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की राशि में गुरु के गोचर करने से सभी राशियां प्रभावित रहेंगी। कुछ राशियां लाभ पाएंगी तो कुछ को लॉस भी होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आपके लिए गुरु का वृषभ राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि
वृषभ राशि में गुरु के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों आपकी राशि में धन और विवाह के कारक गुरु की एंट्री फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You may have missed