Dhanteras 2025 Wishes: घर में विराजें लक्ष्मी-गणेश, बरसे धन और खुशियां, ऐसे दें अपनों को शुभकामनाएं

jagan mohan reddy

नई दिल्ली। दीपों के महापर्व दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वन्तरि, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करने से घर में धन-संपत्ति और सौभाग्य की वृद्धि होती है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या नई वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।

धनतेरस के अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर खुशियां साझा करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार वालों को धनतेरस की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खास शुभकामना संदेश (Dhanteras Wishes in Hindi) आपके लिए बिल्कुल सही हैं।

धनतेरस शुभकामना संदेश (Dhanteras Wishes in Hindi)
1.धनतेरस का शुभ दिन आया,
सौभाग्य की किरण साथ लाया।
लक्ष्मी-गणेश विराजें घर आपके,
सदा रहे खुशियों का साया।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.यह धनतेरस इतना खास हो,
घर आपके लक्ष्मी का वास हो।
सारे दुख-दर्द दूर हों आपसे,
हर पल आपके पास हो।
Happy Dhanteras 2025!

3.आती है दिवाली से एक दिन पहले,
करती है पैसों की बरसात।
कहते हैं इस दिन को धनतेरस,
जो लाए हर दिल में नई बात।
हैप्पी धनतेरस!

4.दीप जले तो रोशन हो जहान,
पूरे हों आपके हर अरमान।
मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहे,
धन, सौभाग्य और समृद्धि मिले जान।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5.घर में विराजें लक्ष्मी, सदा बरसाती रहें धन,
सफलता मिले हर कदम पर, बढ़े आपका मान-सम्मान।
Happy Dhanteras 2025!
धनतेरस केवल खरीदारी का नहीं, बल्कि समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना का पर्व है। इस दिन पूजा, दीपदान और शुभ संदेशों से अपने जीवन में रोशनी और खुशियां भरें।