‘कांग्रेस में कुछ लोग भ्रम फैलाने में लिप्‍त’, उदित राज ने पार्टी कार्यकार्ताओं पर लगाए आरोप

कांग्रेस 240 सीटें जीतती अगर...', हार के बाद छलका उदित राज का दर्द, अपनी ही  पार्टी पर उखड़े - Udit Raj Says Congress would have won 240 seats If there  was no

नई दिल्‍ली । कांग्रेस नेता उदित राज ने किसी का नाम लिए बिना अपनी पार्टी के नेताओं पर गलत सूचना फैलाने और आंतरिक कलह जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उदित राज ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नेताओं को बख्शा नहीं जाना चाहिए। दरअसल, उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले उदित राज को अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया 2.90 लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग गलत सूचना फैलाने में संलिप्त

उदित राज ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग गलत सूचना फैलाने में संलिप्त हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। अन्यथा, कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में 240 सीटें जीती होतीं। अगर पार्टी में आंतरिक लड़ाई नहीं होती, तो कांग्रेस पार्टी अतिरिक्त 50-60 लोकसभा सीटें जीतती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे तत्व हैं जो अपने निजी लाभ के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। यह पिछले 15-20 वर्षों से हो रहा है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नेताओं को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी

बता दें, बीते माह 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों में उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज को 2.90 लाख मतों से हरा दिया था। उनके मतों का अंतर राजधानी में अन्य सभी विजयी उम्मीदवारों से सबसे अधिक रहा। चंदोलिया ने 2,90,849 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

गौरतलब है कि उदित राज इसी सीट से 2014 से 2019 तक भाजपा सांसद थे। हालांकि बाद में वह भाजपा से अलग हो गए थे और उसके बाद से ही वह भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर बोलते रहते हैं।

You may have missed