अंबानी की शादी में आई मेहमान ने मांगी प्रियंका चोपड़ा से माफी

मुंबई (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा वैसे तो आज अपने जन्मदिन की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच एक और कारण से सोशल मीडिया पर उनका नाम चर्चा का विषय बन गया है। सभी जानते हैं कि प्रियंका हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आई थीं। इस दौरान एक अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने उनसे बातचीत की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और अब इस मामले पर उन्होंने माफी मांग ली है।
दरअसल, वेडिंग के दौरान वो प्रियंका और निक से मिली थीं, प्रियंका उनसे बात कर रही थीं पर जूलिया सीधा निक से बात करने लगीं. यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया. वहीं खबर आई कि जाह्नवी कपूर को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है.
इन्फ्लुएंसर जूलिया चाफे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल अनंत और राधिका की शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वो प्रियंका चोपड़ा से बात कर रही थीं, जो काफी वायरल भी हुआ था। दरअसल, इस वीडियो में जूलिया, प्रियंका से बात करते हुए पूछती हैं कि उन्होंने क्या पहना है। अभिनेत्री अपना जवाब देती है। बातचीत आगे बढ़ती है, लेकिन जूलिया उन्हें बोलने का मौका ही नहीं देती और निक जोनस पर बात करने लगती हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जूलिया की काफी आलोचना की थी। यूजर्स का कहना था कि जूलिया ने प्रियंका का अपमान किया। इसके बाद अब जूलिया ने एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो इस मामले को लेकर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।

जूलिया ने अपने नए वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अनंत अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा का अपमान किया था और मैं इसके बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती। मेरे उस वीडियो को 50 मिलियन बार देखा जा चुका है। उन्होंने यूजर्स के लगाए आरोपों को सही मानते हुए कहा कि प्रियंका मुझे और भी बातें बताने की कोशिश कर रही थी, मगर मैंने उन्हें बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका ने उनसे कहा था कि वो मुझे जानती हैं और यह मेरे लिए रेड अलर्ट की तरह था।
जूलिया चाफे ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को बखूबी कवर किया है। वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगातार इस भव्य शादी से जुड़े वीडियो को साझा कर रही हैं, जिसमें वो नई-नई जानकारियां दे रही हैं। जूलिया ने कपड़े से लेकर खाने तक और गहनों से लेकर मेहमानों से मिलने तक पर वीडियो बनाए हुए हैं।