Visa Free Country: अब इस देश में बिना वीजा के कर सकते हो यात्रा, भारत की Visa Free एंट्री

नई दिल्‍ली । छुट्टियों में अगर दूसरे देशों की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। विदेशी यात्राओं के लिए आमतौर पर वीजा की जरूरत होती है। लेकिन इसमें कई ऐसे भी देश हैं जो वीजा नहीं मांगते हैं। हाल ही में इंडोनेशिया भी भारत के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू करने जा रहा है। इंडोनेशिया ने ये फैसला भारत के साथ साथ 20 देशों के लिए लिया है। इसे अक्टूबर 2024 तक अंतिम रूप दिया जा सकता है।

इंडोनेशिया में वीजा फ्री एंट्री

इंडोनेशिया भारत सहित 20 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू करने जा रहा है। इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा यूनो के नेतृत्व में ये काम किया जाएगा। इसको अक्टूबर 2024 के आखिर तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इंडोनेशिया भारत सहित 20 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू करने जा रहा है।

ये नई नीति पर्यटकों को लुभाने की एक कोशिश है, जो इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इंडोनेशियाई सरकार ने पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया है। इससे इंडोनेशिया में विदेशी पर्यटकों में बढ़ोतरी होगी।

कोरोना के बाद बदले हालात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना काल के पहले इंडोनेशिया में औसत पर्यटक लगभग $900 (75,494.92) खर्च करते थे। हालांकि, हाल के रुझानों में इसमें काफी बढ़ोतरी देखी गई। अब औसत पर्यटक $1600 (1,34,213.20) खर्च कर रहा है। मंत्री यूनो का कहना है कि सरकार के इस फैसले के बाद इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

20 वीजा फ्री देश

इंडोनेशिया ने जिन 20 देशों को फ्री वीजा देने का फैसला किया है, उसमें ऑस्ट्रेलिया, चीन (PRC), भारत, दक्षिण कोरिया, USA, यूके, फ्रांस, जर्मनी, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, नीदरलैंड, जापान, रूस, ताइवान, न्यूजीलैंड, इटली, स्पेन, इसके अलावा दो देशों के नाम शामिल हैं।

भारत के लिए वीजा फ्री देश

टॉप 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों में 34 नाम मौजूद हैं। इस रैंकिंग में भारत का 82वां स्थान है। लेकिन मगर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में सुधार हो रहा है। 2022 में भारत का स्थान 87 था,जो 2023 में 82 पर आ गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि साथ भारत को दुनिया के 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। इसमें नेपाल, भूटान, फिजी, हैती, फिलिस्तीन, इंडोनेशिया, थाइलेंड, मलेशिया, वियतनाम और मालदीव जैसे देश शामिल हैं।

You may have missed