कांटे के मुकाबले में लखनऊ की जीत, मुंबई को 12 रन से हराया

नई दिल्‍ली, लखनऊ सुपर जांयट्स ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट लिए।

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। विल जैक्स 7 गेंद में पांच रन ही बना सके। रयान रिकल्टन भी 5 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 69 रन की साझेदारी हुई। नमन धीर ने 24 गेंद में 46 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 43 गेंद में 67 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 23 गेंद में 25 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडन मार्करन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श 31 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो छक्के और नौ चौके लगाए। निकोलस पूरन 6 गेंद में 12 रन ही बना सके। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। आयुष बडोनी 19 गेंद में 30 और एडन मार्करम 38 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब्दुल समद चार और डेविड मिलर 14 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप खाता नहीं खोल सके। हार्दिक ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर पांच विकेट हॉल पूरा किया।