गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया, मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार

नई दिल्‍ली, गुजरात टाइटंस ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में 36 रनों से हराया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 48 रन की पारी खेली। मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है, इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात टाइटंस अपना पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रहा।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 4 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। रेयान रिकल्टन 9 गेंद में 6 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 36 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन तीन रन ही बना पाए। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 48 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या 11 रन ही बना सके। नमन धीर 18 और मिचेल सैंटनर 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 27 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बना सके। शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाए। साई सुदर्शन 41 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू किया। राहुल तेवतिया रन आउट हुए। रदरफोर्ड ने 11 गेंद में 18 और राशिद खान ने 4 गेंद में 6 रन बनाए। साई किशोर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो, बोल्ट, चाहर, मुजीब और राजू को 1-1 विकेट मिला।