September 13, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra की पहली झलक ने मचाई हलचल! 200MP कैमरा से बड़ी बैटरी तक मिल सकते हैं कई अपग्रेड

0
untitled-1787655586
नई दिल्ली । स्मार्टफोन की दुनिया में Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी के इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं जिनमें इसके डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी तक कई बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक Samsung इस बार अपने Ultra मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं तो Galaxy S27 Ultra मौजूदा Galaxy Ultra मॉडल्स से काफी अलग नजर आ सकता है।

सबसे बड़ा बदलाव फोन के रियर कैमरा डिजाइन में देखने को मिल सकता है। लीक हुए रेंडर्स के अनुसार इस बार Samsung Galaxy S27 Ultra में अलग अलग कैमरा लेंस वाले फ्लोटिंग डिजाइन की जगह एक चौड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया जा सकता है। इससे फोन का पिछला हिस्सा ज्यादा प्रीमियम और अलग लुक में नजर आ सकता है। इस डिजाइन को लेकर टिप्स्टर Ice Universe और Sonny Dickson की ओर से जानकारी सामने आई है हालांकि Samsung ने अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फोन के चार्जिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Galaxy S27 Ultra के बैक पैनल में इनबिल्ट मैग्नेट दिया जा सकता है। इसके चलते फोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खास बात यह है कि मैग्नेटिक सिस्टम की मदद से यूजर्स कई तरह की मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सीधे फोन से कनेक्ट कर सकेंगे। इससे अलग से मैग्नेटिक केस इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S27 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस बार 3x टेलीफोटो कैमरे को हटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो Samsung कैमरा सिस्टम को लेकर अपने पुराने सेटअप से अलग रणनीति अपना सकती है।

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है। लीक के मुताबिक Galaxy S27 Ultra में 5534mAh की बैटरी दी जा सकती है। बड़ी बैटरी का फायदा यूजर्स को लंबे बैकअप के रूप में मिल सकता है। खासकर ज्यादा कैमरा इस्तेमाल गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग करने वाले लोगों के लिए यह अपग्रेड काफी अहम हो सकता है।

हालांकि इन सभी फीचर्स को अभी आधिकारिक जानकारी नहीं माना जा सकता है क्योंकि Samsung ने Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं की है। ऐसे में फोन के लॉन्च तक फीचर्स में बदलाव संभव है। माना जा रहा है कि Samsung का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro Max को कड़ी टक्कर दे सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी आधिकारिक लॉन्च के समय इन लीक्स में से कितनी जानकारियों को सही साबित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed