बेबी बंप फ्लॉन्ट कर राधिका आप्टे ने फैंस को किया सरप्राइज, प्रेग्नेंट हैं राधिका आप्टे

नई दिल्ली। राधिका आप्टे ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, राधिका प्रेग्नेंट हैं और लोग इस बात से इतने हैरान इसलिए हैं क्योंकि राधिका ने कानों-कान इस बात की भनक नहीं होने दी। उन्होंने जब लंदन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की तब लोगों को उनका बेबी बंप देख पता चला की वह प्रेग्नेंट हैं। यहां देखिए राधिका के बेबी बंप की तस्वीरें।

साल 2012 में म्यूजिक कंपोजर से की थी शादी
राधिका ने अपने बॉयफ्रेंड और ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की थी। वहीं अब शादी के 12 साल बाद वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।