November 19, 2026

MP: ग्वालियर के कुलैथ पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत… दौड़ते समय अचानक जमीन पर गिरी

0
00000-1794640515

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में आयोजित कुलैथ (Kulaith) पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले (Animal Husbandry Conference cum Cattle Fair) में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता (Horse Racing Competition) के दौरान चैतगांव से आई तेजस्विनी (Tejaswini) नाम की घोड़ी की मौत हो गई. दौड़ते समय घोड़ी अचानक जमीन पर गिर पड़ी. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसके गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है।


दौड़ के दौरान अचानक गिरी घोड़ी

दरअसल, कुलैथ में विशाल पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों और किसानों ने हिस्सा लिया. मेले में ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बैलगाड़ी दौड़ के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई थी।

इसी प्रतियोगिता में चैतगांव से तेजस्विनी नाम की घोड़ी शामिल हुई थी. दौड़ के दौरान वह अचानक गिर पड़ी. बताया जा रहा है कि घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।


सामने आया घटना का वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. वीडियो में तेजस्विनी दौड़ के दौरान अचानक गिरती दिखाई दे रही है. हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।


पशुओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

पशुपालन मेले का उद्देश्य पशुधन संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देना है. ऐसे आयोजन में प्रतियोगिताओं के दौरान पशुओं की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। तेजस्विनी की मौत के बाद सवाल उठ रहे हैं कि प्रतियोगिता से पहले घोड़ी के स्वास्थ्य की जांच की गई थी या नहीं और दौड़ के दौरान पशुओं की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम थे। फिलहाल घोड़ी की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed