शादियों के सीजन में खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, एक्सपायरी सामान से लेकर फूड लाइसेंस तक की होगी पड़ताल
देवउठनी एकादशी के साथ ही भोपाल में शादी समारोहों का दौर शुरू हो गया है। शहर के अधिकांश मैरिज गार्डन में अगले दो से तीन महीने तक बुकिंग लगभग फुल बताई जा रही है। इस दौरान रोजाना बड़ी संख्या में लोग शादी समारोहों में शामिल होंगे और लाखों मेहमानों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निरीक्षण अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग की नजर विशेष रूप से उन प्रतिष्ठानों पर रहेगी जहां बड़े स्तर पर भोजन तैयार कर लोगों को परोसा जाता है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार मैरिज गार्डन और होटल के बैंक्वेट हॉल के साथ कैटरिंग कारोबार करने वालों की भी जांच की जाएगी। खाद्य कारोबार संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही निर्धारित स्वच्छता और हाइजीन के मानकों का पालन करना भी जरूरी है। यदि कोई प्रतिष्ठान बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के कारोबार करता मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर खाद्य कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के साथ प्रतिष्ठान का संचालन बंद कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
इसी अभियान के तहत बैरागढ़ चीचली कोलार रोड स्थित आम्र पैलेस में खाद्य सुरक्षा टीम पहले ही जांच कर चुकी है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान टीम को यहां बिना खाद्य सुरक्षा अनुज्ञप्ति के कैटरिंग और बैंक्वेट हॉल के माध्यम से खाद्य कारोबार संचालित होने की जानकारी मिली। प्रतिष्ठान में मौजूद बिल और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि वर्ष 2025 से यहां लगातार कैटरिंग और बैंक्वेट हॉल से संबंधित खाद्य कारोबार किया जा रहा था लेकिन निरीक्षण के समय खाद्य सुरक्षा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।
जांच के दौरान कैंटीन और भोजन तैयार करने वाले क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य सामग्री के रूप में रखे ब्रेड और पाव की उपयोग अवधि भी समाप्त पाई गई। हालांकि प्रतिष्ठान के पास गुमास्ता और GST पंजीयन उपलब्ध था लेकिन खाद्य कारोबार के लिए जरूरी खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने शादी समारोह में परोसे जाने वाले तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए पनीर और गुलाब जामुन के नमूने भी लिए हैं।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा टीम ने कोलार रोड स्थित दीपक साहू किराना प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया। यहां खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के उल्लंघन और कुछ अनियमितताएं मिलीं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए बेसन और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। दुकान में सेनेटरी और हाइजीनिक मानकों का उचित पालन नहीं मिलने पर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद शादी समारोहों में भोजन तैयार करने और परोसने वाले कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है। में शादियों का सीजन शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग भी सक्रिय हो गया है। अब शहर के मैरिज गार्डन होटल के बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग संचालकों के यहां खाद्य सुरक्षा टीम अचानक पहुंचकर जांच करेगी। शादी समारोहों में मेहमानों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से लेकर खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट साफ सफाई और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस तक की जांच की जाएगी। विभाग की टीम अलग अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करेगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
देवउठनी एकादशी के साथ ही भोपाल में शादी समारोहों का दौर शुरू हो गया है। शहर के अधिकांश मैरिज गार्डन में अगले दो से तीन महीने तक बुकिंग लगभग फुल बताई जा रही है। इस दौरान रोजाना बड़ी संख्या में लोग शादी समारोहों में शामिल होंगे और लाखों मेहमानों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निरीक्षण अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग की नजर विशेष रूप से उन प्रतिष्ठानों पर रहेगी जहां बड़े स्तर पर भोजन तैयार कर लोगों को परोसा जाता है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार मैरिज गार्डन और होटल के बैंक्वेट हॉल के साथ कैटरिंग कारोबार करने वालों की भी जांच की जाएगी। खाद्य कारोबार संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही निर्धारित स्वच्छता और हाइजीन के मानकों का पालन करना भी जरूरी है। यदि कोई प्रतिष्ठान बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के कारोबार करता मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर खाद्य कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के साथ प्रतिष्ठान का संचालन बंद कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
इसी अभियान के तहत बैरागढ़ चीचली कोलार रोड स्थित आम्र पैलेस में खाद्य सुरक्षा टीम पहले ही जांच कर चुकी है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान टीम को यहां बिना खाद्य सुरक्षा अनुज्ञप्ति के कैटरिंग और बैंक्वेट हॉल के माध्यम से खाद्य कारोबार संचालित होने की जानकारी मिली। प्रतिष्ठान में मौजूद बिल और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि वर्ष 2025 से यहां लगातार कैटरिंग और बैंक्वेट हॉल से संबंधित खाद्य कारोबार किया जा रहा था लेकिन निरीक्षण के समय खाद्य सुरक्षा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।
जांच के दौरान कैंटीन और भोजन तैयार करने वाले क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य सामग्री के रूप में रखे ब्रेड और पाव की उपयोग अवधि भी समाप्त पाई गई। हालांकि प्रतिष्ठान के पास गुमास्ता और GST पंजीयन उपलब्ध था लेकिन खाद्य कारोबार के लिए जरूरी खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने शादी समारोह में परोसे जाने वाले तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए पनीर और गुलाब जामुन के नमूने भी लिए हैं।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा टीम ने कोलार रोड स्थित दीपक साहू किराना प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया। यहां खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के उल्लंघन और कुछ अनियमितताएं मिलीं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए बेसन और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। दुकान में सेनेटरी और हाइजीनिक मानकों का उचित पालन नहीं मिलने पर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद शादी समारोहों में भोजन तैयार करने और परोसने वाले कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।
