February 15, 2026

24 साल बाद हार, नवीन पटनायक ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

biju patniak

 

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) अध्यक्ष नवीन पटनायक पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे. उन्‍होंने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बार विधानसभा चुनाव में उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा था. उन्होंने भुवनेश्वर में राजभवन जाकर राज्यपाल रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंपा. मंगलवार को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आए. लोकसभा चुनाव में यहां 21 में से 20 सीटें बीजेपी को मिलीं और एक कांग्रेस को. विधानसभा चुनाव में भी यहां बीजेपी ने बाजी मार ली. 147 सीटों में से 78 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की. बीजेडी को सिर्फ 51 सीटें मिली.

राज्य में पीएम मोदी का जादू चल गया. बहुमत के साथ बीजेपी ने ओडिशा में जीत हासिल की. अब बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी. भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है. पार्टी ने PM नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा. बहुत जल्द भाजपा नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है.

विधानसभा चुनाव में सीएम पटनायक दो सीटों से खड़े थे. एक हिंजिली और दूसरी कंताबांजी. हिंजिली सीट पर तो उन्होंने बीजेपी के शिशिर कुमार मिश्रा को हराया. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के रजनीकांत पाढी रहे. हिंजली विधानसभा सीट सीएम पटनायक की पांरपरिक सीट रही है. तो वहीं, कांताबंजी में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ गया. बीजेपी के लक्ष्मण बाग कांताबंजी सीट से जीत गए.

You may have missed