February 15, 2026

ओडिशा के क्योंझर में बड़़ा हादसा, दो ट्रकों ने कार को कुचला डाला, छह लोगों की मौत

accident

क्योंझर (ओडिशा)। ओडिशा के क्योंझर जिले में बुधवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो ट्रक ने एक कार को बुरी तरह से कुचल डाला। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें चार महिला शामिल हैं। हादसा चंपुआ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर हुआ। दरअसल कार दो ट्रकों के बीच में जा घुसी।

पुलिस ने बताया कि कार एक ट्रक के पीछे चल रही थी, जिसने अचानक ब्रेक लगा दिया। कार ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। उसके पीछे चल रहा दूसरा ट्रक भी पीछे से कार से टकरा गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। कार में सवार सभी छह लोग, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, घटनास्थल पर ही मर गए।

You may have missed