जनजातीय समुदाय की आम चुनावों में बढ़ी भागीदारी, शोम्पेन जनजाति ने पहली बार किया मतदान

0

नई दिल्ली । चुनाव आयोग के प्रयास से पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) समुदायों और आदिवासियों की आम चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण में बड़े पैमाने पर भागीदारी देखने को मिली है। इस बार ऐतिहासिक रूप से ग्रेट निकोबार की शोम्पेन जनजाति ने पहली बार आम चुनाव में मतदान किया।

चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि चुनावी प्रक्रिया से पीवीटीजी समुदायों को जोड़ने के लिए पिछले दो वर्षों में विशेष प्रयास किए हैं। मतदाताओं के रूप में उनके नामांकन और मतदान प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

आयोग ने राज्यवार आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में बैगा, भारिया और सहरिया नामक कुल तीन पीवीटीजी समुदाय हैं। 23 जिलों की कुल 9,91,613 पीवीटीजी आबादी में से 6,37,681 नागरिक 18 साल से उम्र के हैं और ये सभी मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। राज्य में संपन्न दो चरणों के मतदान में बैगा और भारिया जनजाति के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

कर्नाटक के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र पीवीटीजी जेनु कुरुबा और कोरागा समुदाय का निवास है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कर्नाटक कार्यालय ने मतदाता सूची में पात्र पीवीटीजी का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया। पूरी आबादी में 55,815 पीवीटीजी हैं, उनमें से 39,498 लोग 18 से अधिक उम्र के हैं और ये सभी मतदाता सूची में पंजीकृत हैं।

केरल में, पांच आदिवासी समुदायों को पीवीटीजी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वे कासरगोड जिले के कोरगा, नीलांबुर घाटी तथा मलप्पुरम जिले के चोलानायकन, अट्टापडी तथा पलक्कड़ जिले के कुरुंबर, परम्बिकुलम, पलक्कड़ और त्रिशूर जिले के कादर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम तथा पलक्कड़ जिले के कट्टुनायकन हैं। 31 मार्च तक पीवीटीजी की कुल आबादी 4750 है, जिनमें से 3850 लोगों ने विशेष अभियानों और पंजीकरण शिविरों के माध्यम से सफलतापूर्वक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

केरल के कुरुम्बा आदिवासी मतदाताओं ने एक प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की। वे केरल के साइलेंट घाटी के मुक्कली क्षेत्र में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पहले सुलभ वन क्षेत्र तक जाने के लिए घंटों पैदल चले फिर वहां से उनके परिवहन की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए थे। 80 और 90 वर्ष की आयु के कई आदिवासी मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश किया और कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बने। 817 मतदाताओं में 417 महिलाएं थीं।

रियांग त्रिपुरा के उन जनजातीय समूहों में से एक है जो एकाकी भावना प्रदर्शित करता है। वे राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में धलाई, उत्तर, गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों के विभिन्न स्थानों जैसे दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में रहते हैं।

ओडिशा में 13 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) रहते हैं। इनमें पौडी भुइया, जुआंग, सौरा, लांजिया सौरा, मनकिर्डिया, बिरहोर, कुटिया कोंधा, बोंडो, दिदाई, लोढ़ा, खारिया, चुकुटिया भुंजिया, डोंगोरिया खोंड शामिल हैं। ओडिशा में इनकी कुल आबादी 2,64,974 है।

महत्वपूर्ण प्रयासों और पंजीकरण अभियान के साथ, सभी 1,84,274 पात्र पीवीटीजी का मतदाता सूची में 100 प्रतिशथ नामांकन हासिल कर लिया गया है।

इन समुदायों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने के लिए पीवीटीजी क्षेत्रों में मोबाइल प्रदर्शन वाहन चलाए गए थे और 20,000 से अधिक पीवीटीजी ने उन्हें मतदान प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए मॉक पोल में भाग लिया था। स्थानीय बोलियों में दीवार पेंटिंग करने के नए विचार से न केवल आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्य को बढ़ाया गया बल्कि “निश्चित रूप से वोट करें” और “मेरा वोट खरीदा नहीं जा सकता” जैसे सशक्त संदेश भी दिए गए।

पीवीटीजी के क्षेत्रों में 666 थीम-आधारित मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो तार्किक बाधाओं को दूर कर रहे हैं और उनकी पहुंच के भीतर मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं। राज्य में आगामी चरणों (चरण 4-7) में मतदान होना है।

बिहार में, माल पहाड़िया, सौरिया पहाड़िया, पहाड़िया, कोरवा और बिरहोर सहित पांच पीवीटीजी समुदाय हैं। राज्य के दस जिलों में इनकी आबादी 7631 है। इनमें से पात्र 3147 लोगों को मतदाताओं के रूप में उल्लेखनीय 100 प्रतिशत नामांकन किया गया।

झारखंड में 32 आदिवासी समूह है। इनमें से 9 अर्थात् असुर, बिरहोर, बिरजिया, कोरवा, माल पहाड़िया, पहाड़िया, सौरिया पहाड़िया, बैगा और सावर पीवीटीजी से संबंधित हैं। एसएसआर 2024 के दौरान, झारखंड में पीवीटीजी के आवास क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए गए, जो ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र हैं। इसके परिणामस्वरूप 6,979 नामांकन हुए। 18 साल से अधिक उम्र वाले 1,69,288 पात्र पीवीटीजी अब मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। कुल पीवीटीजी जनसंख्या 2,58,266 है।

गुजरात के 15 जिलों में कोलघा, कथोडी, कोटवालिया, पधार और सिद्दी आदिवासी समुदाय हैं जो पीवीटीजी से संबंधित आदिवासी समूह हैं। राज्य में पात्र पीवीटीजी का 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया गया है। मतदाता सूची में कुल 86,755 पंजीकृत हैं। गुजरात में आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मतदान हो रहा है।

तमिलनाडु में, छह पीवीटीजी अर्थात् कुट्टुनायकन, कोटा, कुरुम्बा, इरुलर, पनियान, टोडा हैं। इनकी कुल आबादी 2,26,300 है। 18 साल से अधिक 1,62,049 पीवीटीजी में से 1,61,932 पंजीकृत मतदाता हैं। 23 जिलों में फैले एक व्यापक अभियान में कोयंबटूर, नीलगिरी और तिरुपथुर जैसे क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण ध्यान देने के साथ पीवीटीजी समावेशन को प्राथमिकता दी गई है।

छत्तीसगढ़ में 1,86,918 की संयुक्त आबादी के साथ पांच पीवीटीजी पाए जाते हैं। इनमें अबूझमाड़िया, बैगा, बिरहोर, कामार और पहाड़ी कोरवा शामिल हैं जो राज्य के 18 जिलों में फैले हुए हैं। 18 साल से अधिक लोगों की संख्या 1,20,632 है और इन सभी को मतदाता सूची में पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *