चयन समिति में स्थिरता की चाह, Ajit Agarkar 2027 तक पद पर बने रहने के इच्छुक
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। छठे मिनट में ही रफीन्हा ने शानदार गोल कर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। हालांकि न्यूकैसल ने भी तुरंत जवाब दिया और एंथनी एलंगा ने बेहतरीन गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।
इसके बाद बार्सिलोना ने अपनी लय पकड़ी और फर्मिन लोपेज़ तथा मार्क बर्नाल के गोलों की मदद से बढ़त बना ली। लेकिन एलंगा ने एक और गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में युवा स्टार लैमिन यमल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर बार्सिलोना को 3-2 की बढ़त दिलाई। इस तरह पहले हाफ में ही पांच गोल देखने को मिले, जिसने दर्शकों का पूरा पैसा वसूल कर दिया।
दूसरे हाफ में बार्सिलोना का दबदबा, न्यूकैसल बेबस
दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही बार्सिलोना ने मैच पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया। अनुभवी स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और टीम की बढ़त को मजबूत कर दिया। वहीं फर्मिन लोपेज ने भी एक और गोल कर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।
न्यूकैसल की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब सैंड्रो टोनाली चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। टीम की मिडफील्ड कमजोर पड़ गई और इसका फायदा बार्सिलोना ने बखूबी उठाया।
अंत में राफिन्हा का डबल, जीत पर लगी मुहर
मुकाबले के अंतिम डेस्क में राफिन्हा ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 7-2 कर दिया और बार्सिलोना की शानदार जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है और अब वह क्वार्टरफाइनल में भी इसी लय को जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
कोच हंसी फ्लिक ने भी टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया और अंत में अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने का मौका मिला, जो आगे के मुकाबलों के लिए अहम साबित हो सकता है।
आत्मविश्वास से लबरेज बार्सिलोना, अब नजर अगले मुकाबले पर
इस बड़ी जीत के बाद बार्सिलोना ने न सिर्फ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वियों को भी साफ संदेश दे दिया है कि वह इस बार खिताब के बड़े दावेदार हैं। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बेहतरीन संतुलन के साथ टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।
